BREAKING NEWS

logo

स्व. नरेंद्र सिन्हा छोटन की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रहित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा 'छोटन' की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को नरेंद्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से बरमसिया स्थित नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा कार्यक्रम की शुरुआत स्व. नरेंद्र सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सेवा, समर्पण एवं मानवता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में स्व. नरेंद्र सिन्हा ने अपने निजी संसाधनों से महीनों तक जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई तथा विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर समाज सेवा के उसी अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास है फाउंडेशन के संयोजक अजय कुमार सिन्हा एवं सचिव बिकाश सिन्हा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष स्व. नरेंद्र सिन्हा की जयंती और पुण्यतिथि पर जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा इस अवसर पर उप महापौर सुमित कुमार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव, वार्ड पार्षद दीपक यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, फाउंडेशन के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।