सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर
बगोदर/गिरिडीह ;-गिरिडीह सदर विधायक सह उच्च शिक्षा मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झामुमो बगोदर प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बगोदर बस पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दिवंगत नेता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान सभी ने एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया बंधन महतो ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड ने एक बेहतर, कर्मठ और साफ छवि वाले जनप्रतिनिधि एवं नेता को खो दिया है। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. सोनू के जनसेवा के कार्यों और उनके विचारों को हमेशा याद किया जाएगा।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है।इस अवसर पर झामुमो के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


.jpeg)



