BREAKING NEWS

logo

वन विभाग के दावे फेल, हाथियों के हमले में खेत में काम कर रहे किसान की मौत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता बगोदर 

बगोदर /गिरिडीह: बिरनी प्रखंड अंतर्गत जरीडीह गांव में सोमवार शाम  हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान जरीडीह निवासी 40 वर्षीय पिंटू यादव, पिता टहल महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिंटू यादव कजरा गढ़ा जंगल के समीप खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक हाथियों के दल ने उन पर हमला कर दिया और कुचल दिया। झारखंड की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेंद्र महतो घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर  ढाढस बंधाया। वहीं इस दौरान वन विभाग अधिकारी से बात कर तत्काल मुआवजा राशि राशि दिलाने की पहल किए। पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जबकि पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही बिरनी थाना के एएसआई चंदन तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों से हाथियों के झुंड से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।