“वोट चोर कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में… भ्रष्टाचारी कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में” के नारों से गूंजा गिरिडीह
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा?नहीं, भाकपा माले और कांग्रेस समर्थकों की ओर से गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया गया। झंडा मैदान से निकली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान “वोट चोर कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में” और “भ्रष्टाचारी कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में” जैसे नारों से शहर गूंज उठा।
रैली में माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव अशोक पासवान, महिला नेत्री जयंती चौधरी, मीना दास, किसान नेता पूरन महतो, माले नेता राजेश सिन्हा, परमेश्वर महतो, रामेश्वर यादव, मनूवर हसन, लालमणि यादव, सीताराम, मुश्तकीम अंसारी, शेखर सुमन, रामू बैठा, कयूम अंसारी, विजय पांडेय, रीतलाल वर्मा, नागेश्वर महतो, कन्हाई पांडेय, रामलाल मुर्मू, सलामत अंसारी, असगर अली, कौशल्या देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली झंडा मैदान से निकलकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंची, जहां नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसके बाद कालीबाड़ी और मुस्लिम बाजार होते हुए रैली गांधी चौक पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि वोट से किसी व्यक्ति को अलग करना उसकी आत्मा को शरीर से अलग करने जैसा है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि गिरिडीह में बड़ी संख्या में नोटिस भेजे गए हैं। विनोद सिंह ने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा। माले जिला सचिव अशोक पासवान ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देशभर में युवा, छात्र, किसान और महिलाएं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं। पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर पूरे देश में सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और शाह की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज लगातार तेज हो रही है। वहीं जयंती चौधरी ने कहा कि माले ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया है और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। माले नेता राजेश सिन्हा और पूरन महतो ने कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ लोगों की आवाज तेज हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं सीताराम सिंह और परमेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के बाद ही जनता को राहत मिलेगी। शेखर सुमन, विजय पांडेय और मुश्तकीम अंसारी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ रहा है और आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।






