BREAKING NEWS

logo

नगर वन बनेगा शहरी पार्क, मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया शिलान्यास


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: वन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह वन प्रक्षेत्र के कल्याणडीह स्थित नगर वन को शहरी पार्क के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार एवं महापौर प्रमिला मेहरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों एवं जूट के थैलों का वितरण किया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम उपयोग का संदेश दिया गया अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित शहरी पार्क में हरित क्षेत्र भ्रमण पथ वॉकिंग ट्रैक  बैठने की व्यवस्था, व्यापक पौधरोपण तथा आधुनिक कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे शहरवासियों को बेहतर पर्यावरण और मनोरंजन का स्थान उपलब्ध होगा इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, वन विभाग के अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।