BREAKING NEWS

logo

रोटरी गिरिडीह ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लगाया नेत्र जांच शिविर, 145 बच्चों की हुई जांच


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह द्वारा संचालित रोटरी आई चेकअप वैन के माध्यम से सोमवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 145 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई नेत्र परीक्षण के दौरान कई बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं। चिकित्सकों ने ऐसे बच्चों को चश्मा लगाने तथा आगे आवश्यक उपचार कराने की सलाह दी शिविर के सफल संचालन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल, शिविर संयोजक मनीष तर्वे, पीडीजी शिव प्रकाश बगड़िया, डॉ. तारकनाथ देव तथा रोटरी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकीय एवं तकनीकी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही रोटरी गिरिडीह के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविरों का उद्देश्य स्कूली बच्चों में नेत्र संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।