BREAKING NEWS

logo

2 अगस्त से गिरिडीह इनडोर स्टेडियम में होगा सेपक टेकरा टूर्नामेंट


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: अस्मिता योजना के तहत 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से गिरिडीह के इनडोर स्टेडियम में सेपक टेकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर झारखंड सेपक टेकरा एसोसिएशन के महासचिव एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे तथा एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य सुमित गोसाई गिरिडीह पहुंचे। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के बाद उन्होंने इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया बैठक में जिला सेपक टेकरा एसोसिएशन के सचिव नूरुल होदा, अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा और मुन्ना कुशवाहा, कोच अली रजा सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें अमित स्वर्णकार, तनु कुमारी, प्रियांशु कुमारी, किरण कुमारी, सान्या कुमारी, नेहा कुमारी और मुस्कान समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे महासचिव शिवेंद्र दुबे ने कहा कि झारखंड में सेपक टेकरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना लक्ष्य है। वहीं सुमित गोसाई ने कहा कि गिरिडीह में इस खेल की अपार संभावनाएं हैं जिला अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि गिरिडीह को सेपक टेकरा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे सचिव नूरुल होदा ने बताया कि वर्तमान में गिरिडीह के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं और भविष्य में इस संख्या को बढ़ाने का लक्ष्य है उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा और मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में सेपक टेकरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं कोच अली रजा ने कहा कि यह एक बेहतरीन खेल है और इसे जिले में तेजी से विकसित करने की आवश्यकता है।