लायंस क्लब से जुड़े मुखिया संघ अध्यक्ष शब्बीर आलम, जनसेवा कार्यों को मिली नई पहचान
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: गिरिडीह प्रखंड के तेलोडीह पंचायत के मुखिया एवं गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम रविवार को लायंस एलिट इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के रीजन-5 से औपचारिक रूप से जुड़ गए। गिरिडीह के सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में आयोजित समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार ने उन्हें लायंस क्लब की सदस्यता दिलाई बताया गया कि पंचायत स्तर पर लगातार जनसेवा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर लायंस क्लब ने शब्बीर आलम को सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया था। उनके नेतृत्व में तेलोडीह पंचायत ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों जिले में प्रथम स्थान का पुरस्कार भी प्राप्त किया है कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों ने शब्बीर आलम का स्वागत करते हुए कहा कि समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तियों के जुड़ने से संगठन की सेवा गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।सदस्यता ग्रहण करने के बाद शब्बीर आलम ने कहा कि मानव सेवा और समाजसेवा हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। लायंस क्लब जैसे अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे समाजहित के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे कार्यक्रम में रीजन-5 के 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 60 से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की, जबकि संचालन जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया शब्बीर आलम का लायंस क्लब से जुड़ना जिले में सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





