BREAKING NEWS

logo

एसएमसी का गठन पारदर्शी प्रक्रिया से, विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण


एसएमसी का गठन पारदर्शी प्रक्रिया से, विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: जे.सी. बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में सोमवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी ) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड संख्या-9 की पार्षद संगीता कुमारी विशेष रूप से शामिल हुईं। इस दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यालय की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का गठन किया गया बैठक के बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं नवगठित समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा को सफल एवं निष्पक्ष तरीके से एसएमसी गठन कराने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पारदर्शी व्यवस्था, अभिभावकों की सहभागिता और बेहतर प्रबंधन से शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होगा। साथ ही वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने सभी शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, पारदर्शिता और हरित पर्यावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया।