प्रमंडलीय आयुक्त,ने गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रमीला मेहरा एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जीएमसी के उप महापोर बने सुमित कुमार
गिरिडीह प्रमंडलीय आयुक्त,(उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल,) मनोज कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में गिरिडीह नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर, श्रीमती प्रमिला मेहरा तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ हि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और स्थानीय स्वशासन की नई शुरुआत की होगई। महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। समारोह में आरक्षी अधीक्षक डा विमल कुमार , समेत उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में प्रमंडलीय आयुक्त, मनोज कुमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास में महापौर और वार्ड पार्षदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। प्रमंडलीय आयुक्त ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत स्थानीय निकायों में निहित होती है। जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हैं तो विकास की गति तेज होती है और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं। उन्होंने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं। इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव ने* नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं सभी वार्ड पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जनता ने जिन उम्मीदों और विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाहरणालय सभागार में आज ही नगर निगम के उप महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस अवसर पर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, (नगरपालिका) की देखरेख में उप महापौर पद के लिए नामांकन, जांच एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की गईं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उप महापौर पद के लिए वार्ड - 16 के विजयी पार्षद .सुमित कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके विरुद्ध कोई अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी ( उप महापौर), श्रीमती स्मृता कुमारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए सुमित कुमार को नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया।
घोषणा के बाद उपस्थित महापौर, श्रीमती प्रमिला मेहरा ने सुमित कुमार को उप महापौर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ समारोह के बाद
नव निर्वाचित महापोर एव उप महापौर ने अपने पहले नागरिक संदेश में स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम क्षेत्र के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे । नगर के सभी पार्षदों और उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है । उसका निवर्हन पूरी इमानदारी से करेगे l





