BREAKING NEWS

logo

आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर की ओर से लगातार बढ़ती पेट्रोल, डीजल एवं LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ


दिनांक 17 मई 2026 को आम आदमी पार्टी, जमशेदपुर की ओर से लगातार बढ़ती पेट्रोल, डीजल एवं LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ बारीडीह मुख्य गोलचक्कर पर एक शांतिपूर्ण लेकिन जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम आप नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी जी के संरक्षण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश समन्वय समिति सदस्य शंभू सिंह गांधी जी, उपेंद्र पांडे जी, विनीता मिश्रा जी तथा प्रदेश बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शालिग्राम मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 सभी नेताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपनी बात मजबूती से रखी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनता, युवाओं, महिलाओं एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और महंगाई के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार जनता करेगी वार” तथा “पेट्रोल-डीजल गैस के दाम कम करो, आम जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। सरकार को तुरंत जनता को राहत देने हेतु ईंधन एवं गैस सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि पार्टी हमेशा जनता के हित एवं अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी तथा भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

इस कार्य में मुख्य रूप से संतोष भगत, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह, अमरीक सिंह जख्मी, राहुल ठाकुर, मणि यादव, मनीष कुमार, हेमंत द्विवेदी, आफताब आलम, हकीमुद्दीन, कमलेश गुप्ता,  जय किशन, प्रफुल्ला साहू, हरविंद्र सिंह, विकाश कुमार, पंकज गुप्ता, अशोक पाल, ममिता द्विवेदी, मिट्ठू दास माझी  एवं अन्य कई लोग मौजूद थे l