BREAKING NEWS

logo

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात, बंगाल-असम-पुडुचेरी जीत पर दी बधाई


आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी से शिष्टाचार मुलाक़ात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा बंगाल, असम एवं पुडुचेरी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त अभूतपूर्व सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मुलाक़ात के दौरान उनका आत्मीय स्नेह, सरलता एवं अपनापन अत्यंत प्रभावित करने वाला रहा। राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने जो बहुमूल्य समय प्रदान किया, उसके लिए हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूँ।