BREAKING NEWS

logo

जनगणना-2027 के तहत जुगसलाई नगर परिषद में किट का वितरण


जमशेदपुर : जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में चार्ज ऑफिसर सह कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया। इस दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ संपन्न कराया जाएगा। सभी कर्मियों को घर-घर जाकर सही जानकारी संग्रहित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
ज्ञात हो कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए पूर्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।