नवरात्रि के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई द्वारा प्रसाद वितरण
जमशेदपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई की ओर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
अध्यक्ष श्रीमती रजनी बंसल, सचिव श्रीमती प्रियांका चौधरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सिद्धि कावरिया, उपाध्यक्ष श्रीमती कविता अग्रवाल एवं सदस्य श्रीमती पूजा अग्रवाल, श्रीमती बीना खिरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व पर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना था। सभी ने मिलकर धार्मिक उत्साह एवं उल्लास के साथ इस आयोजन को सफल बनाया।
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।






