BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में रंगदारी की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद


जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रंगदारी की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार एवं कारतूस बरामद
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पिस्टल, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को प्राप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे ब्रिज के समीप से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया ।प्राप्त सूचना के अनुसार, आरोपी हत्या, डकैती एवं गोलीबारी जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर व्यवसायी वर्ग के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने तथा उनसे रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे ।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 01 पिस्टल, 01 रिवॉल्वर (सिक्सर), 25 जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा बरामद किया ।गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार साव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।