BREAKING NEWS

logo

माननीय विधायक जमशेदपुर पश्चिम, श्री सरयू राय द्वारा छह नए ई-रिक्शा कचरा संग्रहण वाहनों का फ्लैग ऑफ



शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत माननीय विधायक Saryu Roy द्वारा छह नए ई-रिक्शा आधारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों का विधिवत फ्लैग ऑफ किया गया।

ये सभी वाहन माननीय विधायक श्री सरयू राय जी के विधायक निधि मद से क्रय किए गए हैं, जिनका उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों में ठोस अपशिष्ट संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ई-रिक्शा आधारित ये वाहन न केवल प्रदूषण रहित हैं, बल्कि संकरी गलियों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी रूप से कचरा संग्रहण कार्य कर सकेंगे।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर निकाय द्वारा संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें।

इस अवसर पर उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार एवं नगर निकाय के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के जुड़ने से शहर में कचरा संग्रहण की क्षमता में वृद्धि होगी तथा स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।