जादूगोड़ा मोड़ पर श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के भव्य दुर्गा पूजा मंडप का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। मंडप में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।







