जमशेदपुर: श्री श्री अमर ज्योति दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन आज लोकप्रिय पूर्वी विधायिका श्रीमती पूर्णिमा साहू के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष बादल मिंज ने बताया कि यह पूजा 1981 से लगातार चली आ रही है। पहले इसे पुरानी कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा था, लेकिन 4 साल पहले नई कमेटी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि पूजा की तैयारी हम लोग पिछले 1 महीने से बड़े जोर-शोर और उत्साह के साथ कर रहे हैं। इस बार पूजा में बड़ी संख्या में महिला टीम भी जुड़ी हुई है, जो पूजा को और भी भव्य बना रही है।
इस उद्घाटन समारोह के मौके पर कमेटी के महामंत्री अरविंद लड्डन भाई और ललित राव, कोषाध्यक्ष राजन , कुमार (राजन मास्टर), बंटी उपाध्यक्ष अशोक दत्ता पवन रस्तोगी राजेश शर्मा महेश अमित भैया राणा पंडित अंकित समेत कमेटी के सभी सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
विधायिका श्रीमती पूर्णिमा साहू जी ने कमेटी के कार्यों की सराहना की और सभी को नवरात्रि व दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।







