आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ0 एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आर्म्स एक्ट, मारपीट, NBW, मानव तस्करी एवं चोरी सहित अन्य मामलों में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।







