गुड़ाबांधा के दिव्यांग युवक को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने भेंट की व्हीलचेयर
गुड़ाबांधा: गुड़ाबांधा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत स्थित कोईमा गांव निवासी श्री मेघनाथ घोष के 26 वर्षीय पुत्र आशीष घोष, जो दिव्यांग हैं, को नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता बेनुधर घोष ने आशीष घोष की स्थिति की जानकारी कुणाल षाड़ंगी को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई, ताकि उसके आवागमन और दैनिक जीवन को सुगम बनाया जा सके।
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और दिव्यांगजनों की सहायता करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह व्हीलचेयर आशीष घोष के जीवन को अधिक सहज बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं कुणाल षाड़ंगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली यह सहायता आशीष घोष के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव भुकाई सोरेन, बिनोद बाघाल, हार्ड राम सोरेन, रघुलाल मुर्मू, रविलाल सोरेन, पद्मलोचन बेरा, रामानंद गोस्वामी, रंजीत सीट एवं प्रदीप गिरी उपस्थित रहे।





