BREAKING NEWS

logo

स्वरजम कनेक्ट 1.0 का सफल आयोजन, संगीत और संस्कृति को मिला नया मंच


जमशेदपुर, 19 जुलाई: स्वरजम जमशेदपुर द्वारा आयोजित "स्वरजम कनेक्ट 1.0" का सफल आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के उभरते गायकों, संगीतकारों, कलाकारों एवं कला प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री मानव केडिया जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि आरजे मनोज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्होंने स्वरजम की इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं को अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर होटल एचएमएस पैलेस, होटल कैस्टल, कलाकार इंस्टीट्यूट, फूड पार्टनर मोमोमिया, ज़ोरको , एक्वा सैलून एवं मीडिया पार्टनर साईं विजन सहित सभी  प्रायोजकों एवं सहयोगी संस्थानों का विशेष आभार प्रकट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का सफल संचालन एवं समन्वय स्वरजम के मुख्य आयोजक अजय त्रिपाठी एवं अनुभव हलदार के नेतृत्व में स्वरजम की पूरी टीम द्वारा किया गया। टीम के समर्पण, सहयोग और अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में स्वरजम परिवार ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जमशेदपुर की संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने का संकल्प दोहराया।