जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर प्रांगण में एनएसएस विंग द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का शुभ आरंभ किया गया । स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन विश्वविद्यालय कि माननीय कुलपति महोदया प्रो डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहु व परीक्षा नियंत्रक डॉ रमासुब्रमण्यम, एनएस एस कोऑर्डिनेटर डॉग्लोरिया पूर्ति के द्वारा किया । जिसके तहत् प्रथम दिन दिनांक 01 - 08 -2026 को एनएसएस स्वयं सेविकाओं द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई । जिसमें दुकानदारो , खोपचे वाले, ठेले वाले सभी को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए डस्टबिन का उपयोग करना,जहां ठेले लगते हैं वहां आसपास की जगह को बिल्कुल साफ सुथरा रखना ,साफ पानी का उपयोग करना, हाथों में दस्ताने पहनना, कचरा व सब्जियों के छिलके यहां वहां ना डालकर सभी चीजों को डस्टबिन में ढक कर रखना बताया गया । फिर छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन किया ।छात्राओं ने यह शपथ लिया कि साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए जरूर देंगे ।वह अपने घर और आसपास के सभी जगह को स्वयं बिल्कुल साफ -सुथरा रखेंगे और स्वच्छता .पर ध्यान देते हुए .खुद को भी स्वस्थ रखेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू , एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी ,डॉ छगनलाल अग्रवाल , आर तेजा,गोपाल चक्रवर्ती और प्रभात कुमार महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।






