जामताड़ा की बेटी श्रेया श्री राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व।
रिपोर्ट #उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। जामताड़ा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया श्री दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में उनका चयन हुआ है।
सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीरामपुर की नौवीं कक्षा की छात्रा श्रेया सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी, जामताड़ा की खिलाड़ी हैं। उनका चयन अगस्त में रांची के खेलगांव में आयोजित खेलो झारखंड एसजीएफआई चयन प्रक्रिया के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था।
जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने कहा कि श्रेया पिछले तीन-चार वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्हें इस बार भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पाड़े़डीह निवासी श्रेया के पिता मधुसूदन दास पारा शिक्षक हैं।
इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने श्रेया को बधाई और शुभकामनाएं दीं।





.png)
