BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीएवी पब्लिक स्कूल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर


रिपोर्ट:उदय किशोर सिंह,
जामताड़ा। सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के एलजी वर्ग में अविशा कुमारी ने प्रथम, हंसिका आर. भागवत ने द्वितीय तथा भवेश कुमार बाउरी और आद्या झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी वर्ग में चंदू मंडल प्रथम, अनाया सिंह द्वितीय और सना फहरीन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा पहली ‘अ’ में अभिषेक मंडल ने प्रथम, सार्थक वंश ने द्वितीय और अश्विन सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा पहली ‘ब’ में दीप राउत प्रथम, सान्वी द्वितीय और नितारा मुर्मू तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में प्रगति कुमारी प्रथम, अंबिका माजी द्वितीय और आद्या तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं, कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में श्रद्धानंद सदन विजेता और अरविंदो सदन उपविजेता बना।
इस अवसर पर प्रभारी शिक्षक एसके दास ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इससे शारीरिक स्फूर्ति के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीए प्रभारी प्रदीप्तो दास सहित निर्णायक मंडली के सदस्य मिठू कुमारी, अंजू कुमारी, सुपर्णा राय, संतोष कुमार, देवाशीष दास, तपन यादव, मधुलिका मंडल, शांता पाल और इरशाद अहमद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।