BREAKING NEWS

logo

उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया मतदान


नगरपालिका निर्वाचन के तहत निर्धारित मतदान तिथि 23 फरवरी 2026 को कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हो रहा है। इस क्रम में कोडरमा नगर पंचायत अंतर्गत उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। उपायुक्त ऋतुराज ने वार्ड संख्या 12, दर्ज़ीचक स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला ने वार्ड संख्या 1, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा स्थित मतदान केंद्र में अपना मत डाला।मतदान के बाद उपायुक्त ने आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकार एवं कर्तव्य है। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचें और अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।