कोडरमा, जिले के तीन नगर निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा
और डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के लिए सोमवार को वोट
डाले जा रहे हैं। जिले के तीन नगर निकाय में कुल 114 बूथ बनाये गए हैं,
वहीं कुल वोटर 113928 हैं। मॉक पोलिंग के बाद मतदान शुरू हुआ और कई मतदान
केंद्रों पर सुबह ही लम्बी लाइन देखी गयी। नगर परिषद झुमरीतिलैया में
अध्यक्ष के 16, कोडरमा में 13 और डोमचांच में अध्यक्ष के 7 प्रत्याशी चुनाव
मैदान में हैं। वहीं तीनों निकायों में वार्ड पार्षद के लिए 266 उम्मीदवार
चुनाव में हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के
अनुसार तीनों शहरी क्षेत्रों में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन
केंद्रों पर महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए महिला मतदान पदाधिकारी की
नियुक्ति की गई है। इसके अलावा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा और
सीता सुखानी विद्यालय झुमरीतिलैया को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है। इन
पर विशेष सजावट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
कोडरमा जिले के तीन नगर निकाय में 114 बूथों पर मतदान शुरू




