🌱 राष्ट्रीय खाद्य तेल एवं तेलहन मिशन (NMEO-OS) के तहत सरसों बीज वितरण कार्यक्रम आयोजितप्रखंड महेशपुर के ग्राम भेंटाटोला में किसानों के बीच RH 761 प्रभेद के सरसों बीज का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को प्रायोगिक रूप से कतारबद्ध बुआई (Line Sowing) का प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किसानों को सरसों की उन्नत खेती, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी।कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं स्थानीय किसान उपस्थित रहे।उद्देश्य: सरसों उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना तथा खाद्य तेलों के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करना।🌾 वैज्ञानिक खेती अपनाएं, किसान समृद्धि बढ़ाएं!







