सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग में पदस्थापित श्रीमती स्मिता कुमारी (सहायक प्रशाखा पदाधिकारी) ने राष्ट्रीय मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर बिहार का गौरव बढ़ाया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उन्होंने स्क्वैट्स एवं बेंच प्रेस स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक तथा डेडलिफ्ट स्पर्धा में एक रजत पदक अर्जित किया। साथ ही, उन्हें प्रतियोगिता की "Strong Woman of the Tournament" श्रेणी में द्वितीय उप विजेता घोषित किया गया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार तथा निदेशक श्री अनिल कुमार ने श्रीमती स्मिता कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






