BREAKING NEWS

logo

जपला-हैदरनगर में बिजली संकट का जल्द निदान नहीं तो होगा आंदोलन : सोमेश सिंह


पलामू : जपला एवं हैदरनगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर भाजपा नेता सोमेश सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच क्षेत्र की जनता बिजली संकट से परेशान है, जिससे आम जनजीवन, व्यापार, छात्रों की पढ़ाई और किसानों का काम प्रभावित हो रहा है।

सोमेश सिंह ने बिजली विभाग के प्रबंधक से अविलंब व्यवस्था में सुधार करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार और विभाग की जिम्मेदारी है तथा बिजली जैसी आवश्यक सेवा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।