BREAKING NEWS

logo

साइकिल वितरण के नाम पर ₹400 वसूली का आरोप,जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से छात्रों को लौटी राशि


नौडीहा बाजार (पलामू)।प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सिल्दा खुर्द में साइकिल वितरण के नाम पर प्रत्येक छात्र-छात्रा से ₹400 वसूले जाने का आरोप सामने आया है।आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश गुप्ता द्वारा साइकिल वितरण के एवज में राशि ली जा रही थी,जिसका छात्रों एवं अभिभावकों ने विरोध किया।मामले की जानकारी मिलने पर खैरादोहर पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार यादव एवं मुखिया पतो देवी विद्यालय पहुंचे।उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से पूरे मामले की जानकारी ली तथा हस्तक्षेप करते हुए सभी विद्यार्थियों को ली गई ₹400 की राशि वापस कराई।इसके बाद पात्र छात्र-छात्राओं के बीच बिना किसी शुल्क के साइकिल का वितरण कराया गया।जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजना के तहत मिलने वाली साइकिल के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा सकता।घटना के बाद अभिभावकों ने जनप्रतिनिधियों की पहल की सराहना करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।वहीं,घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।