मनोज सिंह बने निर्विरोध उप महापौर
सभी वार्ड पार्षदों को दिलाई गयी शपथ
संजय सिंह उमेश
पलामू :मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें निगम के सभी 35 वार्डों के पार्षद और मेयर उपास्थि हुये सर्वप्रथम महापौर के लिये अरुणा शंकर को पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके बाद सभी नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके बाद वार्ड पार्षदों ने उप महापौर के लिये एक राय होकर उप महापौर के लिये वोट किया जिसके बाद मनोज सिंह को उप महापौर चुना गया। इस दौरान महापौर अरुणा शंकर के समर्थक उन्हें फूल माला से लाद दिया वहीं मनोज सिंह को उप महापौर बनने के बाद उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया उनके बधाई देने वालों का तांता लगा हुवा था। निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार बाबू ने हार्दिक बधाई देते हुये उनके उज्वल भविष्य की कामना की पलामू के चर्चित समाज सेवी और युवाओं के हरदिल अजीज गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने मनोज सिंह को उप महापौर बनने पर बधाई और शुभकामना दी और कहा की मनोज सिंह के उप महापौर बनने से निगम क्षेत्र वासियों को उनसे बहुत उम्मीद है और अब मेदिनीनगर में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।






