BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

महानवमी पर अरविंद कुमार रवि ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया भ्रमण


पलामू : महानवमी के पावन अवसर पर उंटारी रोड प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं, पूजा समिति के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर महानवमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अरविंद कुमार रवि ने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि उंटारी रोड प्रखंड में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करना आवश्यक है। क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और युवाओं के बेहतर भविष्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
अरविंद कुमार रवि ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन में जुटे पूजा समिति के सदस्यों और सहयोग करने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
अंत में उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उंटारी रोड प्रखंड सहित पूरे पलामू जिले में शांति और सद्भाव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए।