मेदिनीनगर : पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर व डालसा सचिव राकेश रजंन के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच प्रोग्राम के तहत सदर प्रखंड के झाबर पंचायत के विभिन्न टोला में घरेलू हिंसा उन्मूलन को ले जागरूकता अभियान चलाया गया।इस मौके पीएलवी पुनम देवी के द्वारा महिला हिंसा उन्मूलन को ले लोगो को जागरूक किया गया।उन्होंने कहा कि महिला को हिंसा से बचाने के लिए कई कानून बने हैं।उन्होंने पोक्सो एक्ट के बारे में भी बिस्तार से जानकारी दी।उन्होंने,झारखंड पीड़ित प्रतिकर अधिनियम ,लोक अदालत ,मध्यस्थता आदि के बारे में भी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जो लोग खुद केस लड़ने में सक्षम नही हैं उन्हें डालसा के माध्यम से मुफ्त वकील मुहैया कराया जाता हैं ताकि कोई भी कमजोर व बंचित वर्ग न्याय पाने से बंचित न रहे।उन्होंने डालसा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम व उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बिस्तार से जानकारी दी गई।मौके पर पीएलवी इंदुवाला देवी,मंजू कुमारी, अनिता मिंज के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।






