BREAKING NEWS

logo

किसान हित में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर खेत तक पहुँच : सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय


पलामू : चैनपुर प्रखंड अंतर्गत झरीवा पंचायत के ग्राम पनेरी बांध, शाहपुर उत्तरी में फॉक्स के तत्वावधान में किसान सभा का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री भोला पांडेय, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुमार देव, पैक्स अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त मिश्रा, श्री विनोद बैठा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि श्री भोला पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिससे अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम निरंतर प्रयासरत रहते हैं कि क्षेत्र के प्रत्येक किसान की आय बढ़े, खेती-किसानी में किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा सरकार की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ किसानों तक पहुँचे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसान भाइयों को छाता भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सांसद प्रतिनिधि श्री भोला पांडेय एवं इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुमार देव ने किसानों के उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्ध कृषि की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम उपस्थित राजाराम जायसवाल अरविंद सिंह अनंत मिश्रा अनिल विश्वकर्मा मुकेश प्रजापति राम जी  सिंह कमलावती देवी विवेकानंद पांडे विनय बैठा मीडिया प्रभारी धीरज जायसवाल चंचल तिवारी सुजीत कुमार एवं अन्य