BREAKING NEWS

logo

कांग्रेस को बड़ा झटका: एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान के निधन पर शोक की लहर, बिट्टू पाठक बोले क्रांतिकारी नेता को खो दिया


पलामू: जिले कांग्रेस पार्टी के एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक पासवान के आकस्मिक निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक पासवान का असामयिक निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अशोक पासवान एक समर्पित, कर्मठ और संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने समाज के वंचित, दलित एवं कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सामाजिक न्याय, समानता व जनसेवा के मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अशोक पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार और समर्थकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दुःखद अवसर पर अजय साहू, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी सिंह, बागेश्वर पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, सुरेश पाठक, विद्या सिंह चेरो, सुधीर चौबे, सच्चिदानंद मिश्रा, देवांगन शुक्ला, नाफिज खान, सन्नू खान, कृष्ण कांत दुबे, कमल पासवान, मिट्ठू खान, सत्यनारायण तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
बताया जा रहा है कि स्वर्गीय अशोक पासवान के निधन से कांग्रेस संगठन के साथ-साथ उनके समर्थकों में भी गहरा दुःख है। पार्टी के कई नेताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।