शहीद आरक्षी मदनजीत सिंह की प्रतिमा का उनके पैतृक गांव नवडीहा में भव्य अनावरण
पलामू एसपी कपिल चौधरी एसडीपीओ बिश्रामपुर एवं पलामू पुलिस टीम रही मौजूद
1 जनवरी 2021 को सांसद एस्कॉर्ट के दौरान सड़क दुर्घटना में हुए थे शहीद
पलामू :पाटन/बिश्रामपुर
पलामू जिला बल के कर्तव्यनिष्ठ एवं जांबाज शहीद आरक्षी स्वर्गीय मदनजीत सिंह की स्मृति में उनके पैतृक गांव नवडीहा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 2021 को बिहार के माननीय सांसद श्री सुशील कुमार सिंह के एस्कॉर्ट में तैनात रहने के दौरान एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आरक्षी मदनजीत सिंह शहीद हो गए थे। उनकी शहादत, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को नमन करते हुए गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।
मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शिरकत की और वैदिक मंत्रोच्चार व पूर्ण सम्मान के साथ शहीद आरक्षी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल
एसडीपीओ बिश्रामपुर राजेश यादव
पुलिस निरीक्षक, पाटन सुरेश मंडल
थाना प्रभारी, पाटन अनिल विद्यार्थी
पुलिस मेन्स एसोसिएशन एवं जवानों ने दी श्रद्धांजलि
शहीद मदनजीत सिंह के अनावरण कार्यक्रम में पलामू पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने साथी शहीद को नमन किया।






