BREAKING NEWS

logo

चालीसवां की तैयारियों को लेकर मरकज़ी दारुल उलूम में हुई अहम बैठक, 4 अगस्त को निकलेगा जुलूस


मेदिनीनगर: चालीसवां के आयोजन को लेकर शुक्रवार को पहाड़ी मोहल्ला स्थित मरकज़ी दारुल उलूम में मुहर्रम इंतेज़ामिया कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के जनरल ज़ीशान ख़ान एवं पूर्व जनरल शहरयार अली ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में चालीसवां के जुलूस की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त 2026 को चालीसवां का जुलूस कर्बला मैदान से प्रारंभ होगा और शहर की विभिन्न मुहर्रम कमेटियों से मिलता हुआ पारंपरिक मार्ग से होकर गुज़रेगा।
बैठक में बताया गया कि नदी में पानी होने के कारण इस वर्ष जुलूस का मिलन पुल पर कराया जाएगा। इसके बाद जुलूस का समापन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी कमेटियों के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया तथा अपने-अपने सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर कर्बला हुसैन कमेटी, नूरे हुसैन कमेटी, नौजवान हवारी कमेटी (धोबी मोहल्ला), पैगाम-ए-हुसैन कमेटी, नवटोली, सुदना, बैरिया, कसाई मोहल्ला, मुस्लिम नगर सहित शहर की विभिन्न मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।