BREAKING NEWS

logo

भाजपा के समय में हुए महंगाई डायन आज डार्लिंग बन गई है-भाकपा


पलामू: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतो में दूसरी बार बढ़ोतरी पर केंद्र की मोदी सरकार को पूरी तरह विफल बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती खुदरा एवं थोक महंगाई से आम जनता का जीवन संकट में पड़ गया है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी विदेशी यात्रा में मस्त है।
   देश की आर्थिक और विदेश नीति से जुड़े गंभीर मुद्दों की अनदेखी की जाती रही। उन्होंने कहा कि तेल के वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि भारत पहले रूस से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों की खरीद करता था, लेकिन अमेरिका के दबाव के कारण केंद्र सरकार ने रूस से तेल आयात कम कर दिया। इसके चलते भारत अन्य देशों पर निर्भर हो गया और देश में तेल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। श्री तिवारी ने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार  वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है।
    उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को फिर से लकड़ी और चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री को  जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए चुकी देश में अब आपातकाल जैसी स्थिति आने वाली है तथा प्रधानमंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।