BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बसना पहुंचे किशोर पाण्डेय, गीता देवी के परिजनों को नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग।



पलामू : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता किशोर कुमार पाण्डेय नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत अपने पैतृक ग्राम बसना में हुई गीता देवी की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि अपने ही पैतृक गांव में इस तरह की जघन्य घटना होना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। गीता देवी की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया जाना मानवता को झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक परिवार हैं और ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। वे परिवार की हरसंभव मदद के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार की आजीविका चल सके। साथ ही, उन्होंने गीता देवी के किडनी रोग से ग्रसित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने की भी मांग की।

श्री पाण्डेय ने पुलिस प्रशासन से उक्त केस को स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की है  । उन्होंने केस के उद्वेदन के लिए पलामू पुलिस की पूरी टीम को साधुवाद व सराहना किया है।