BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पीपरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 350 किलो जावा महुआ और अवैध शराब नष्ट


​पलामू :
पीपरा थाना क्षेत्र के गजना और बूढ़ रोंगा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 350 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही महुआ से निर्मित अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया।
​लगातार जारी रहेगा अभियान: थाना प्रभारी
​कार्रवाई की जानकारी देते हुए पीपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
​छापेमारी दल में ये रहे शामिल
​पुलिस की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। इस छापेमारी अभियान में पीपरा थाना के अवर निरीक्षक (ASI) जेवियर मिंज, जितेंद्र उरांव के अलावा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान शामिल रहे।