BREAKING NEWS

logo

उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित


पलामू : उपायुक्त पलामू की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पलामू द्वारा पूर्व बैठक की अनुपालन के साथ एजेन्डावार प्रगति प्रतिवेदन से उपायुक्त, पलामू को अवगत कराते कराया गया। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तुत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास, पोषण, आंगनबाड़ी सेवाओं तथा विभाग द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है. जिसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, लाभुको का एफ०आर०एस० सत्यापन तथा आंगनबाडी केन्द्रों का शतप्रतिशत पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया। योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए संबंधित 15 दिनों के अन्दर रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका / सहायिका का चयन कार्य पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने हेतु सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निदेश दिया गया। जिन महिला पर्यवेक्षिकाओं का पोषण ट्रैकन में निर्धारित लक्ष्य एवं सूचनांक से कम है को वेतन बन्द करने का निदेश दिया गया। 15 दिनों के अन्दर सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित करने को कहा गया।

सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं आं० केन्द्र पर्यवेक्षण के माध्यम से समर ऐप में कुपोषित बच्चों का इन्ट्री तथा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुंचानेे का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में शून्य इन्ट्री वाले केन्द्रों को शून्य के श्रेणी से हटाते हुए लक्ष्य के अनुरूप लाभुको की इन्ट्री पूर्ण करने एफ०आर०एस० सत्यापन में शत-प्रतिशत कार्य करने एवं कैम्प लगाकर एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करने का निदेश उपायुक्त, पलामू द्वारा दिया गया। साथ ही प्रत्येक माह आंगनबाड़ी केन्द्रों के पर्यवेक्षण का कार्य हेतु निदेश दिया गया।

बैठक में सहायक समाहर्ता, श्रीमती नीता चौहान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पलामू, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहे।