व्यवहार न्यायालय परिसर से न्याय रथ रवाना,कानून के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा
\मेदिनीनगर : शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से न्याय रथ शुरू हुआ.प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने सिविल कोर्ट परिसर से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हो कि न्याय रथ जिले के विभिन्न प्रखण्ड में पहुँचेगा ।पलामू जिला मे पूरे अगस्त माह तक न्याय रथ के माध्यम से लोगो को कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए डालसा सचिव राकेश रंजन ने कहा कि कानूनी जानकारियो व विधिक सेवाओ के ब्यापक प्रचार प्रसार हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में एक अगस्त से पूरे अगस्त माह तक जिला के विभिन्न प्रखंड में न्याय रथ के माध्यम से लोगो को नालसा ,झालसा व केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम व योजनाओं को लेकर जानकारी आम आवाम लोगो को दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि गांव गांव में जाकर विधि स्वयं सेवक ,पैनलअधिवक्ता व लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता के माध्यम से जन जन को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जागरूक किया जाएगा।जिससे कोई भी ब्यक्ति जानकारी के आभाव में न्याय पाने से बंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओ की पहुँच समाज के अंतिम ब्यक्ति तक सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता हैं।उन्होंने कहा कि इस गतिशील वाहन के माध्यम से अब लोग घर बैठे यह जान सकेंगे कि संकट के समय कानून किस तरह उनका बचाव कर सकता है।और वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सेवाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है।इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास,जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, स्वेता ढींगरा,सीजेएम मनोरंजन कुमार,सुशीला सोरेंग,रविशंकर पाण्डेय,सौरभ कुमार गौतम,सोनम विश्नोई,गौरव खुराना ,निर्भय प्रकाश, कमल प्रकाश, शम्भू महतो,,रोजलिना बारा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह,डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,वीर विक्रम वक्स राय,पुष्कर राज,उत्तम कुमार,अधिवक्ता,संजीव कुमार सिंह, अमित कुमार विश्वकर्मा, मयंक कुमार, के अलावे पीएलवी शैलेन्द्र तिवारी व अन्य पीएलवी उपस्थित थे।





