BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सफाई कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न



सफाई के दौरान होने वाली समस्याओं और बचाव के उपायों की दी जानकारी


पलामू :हरिहरगंज थाना के समीप संस्कार भवन में शनिवार को नगर पंचायत की ओर से सफाई कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी और समाजसेवी जानू चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक नीतीश कुमार ने सफाई कर्मियों को गीले और सूखे कचरे की पहचान, उनके उचित संग्रहण और प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कचरे को अलग-अलग रखना स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। साथ ही सफाई कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, उनसे बचाव के उपायों और सुरक्षित तरीके से काम करने के बारे में विस्तार से बताया।
मौके पर जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छ नगर बनाने में उनकी भागीदारी पर जोर दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और कर्मियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, रामजी पासवान, त्रिपुरारी राम, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, सफाई सुपरवाइजर शशि भूषण कुमार, गांधी कुमार, प्रमोद दास, मंटू कुमार, समुद्री देवी, अनीता देवी, रीता देवी, कविता देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल थे।