BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​पलामू: पंजाब एंड सिंध बैंक से 4 लाख रुपये की छिनतई का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और पूरी रकम बरामद



​शहर थाना पुलिस और विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई, एसडीपीओ राजेश यादव एवं शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में मिली सफलता।  

​छिनतई की घटना के महज दो दिनों के भीतर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।  

​पलामू / मेदिनीनगर:
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ निवासी ललिता देवी (पति- भोला साव) के साथ पंजाब एंड सिंध बैंक से 4 लाख रुपये निकालकर लौटने के दौरान हुई छिनतई की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से छीने गए पूरे 4 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।  
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी ललिता देवी पंजाब एंड सिंध बैंक से 4 लाख रुपये की निकासी कर वापस लौट रही थीं। इसी क्रम में शिवाजी मैदान जाने के रास्ते में एक गली में अज्ञात अपराधियों द्वारा उनका 4 लाख रुपये से भरा थैला छीनकर भाग जाने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पर चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध शहर थाना कांड संख्या- 412/26, दिनांक 04/11/2026, धारा- 304(2)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।  
​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुआ खुलासा
​घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। अनुसंधान और छापामारी के क्रम में आज दिनांक 06/11/2026 को पुलिस ने तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।  
​गिरफ्तार आरोपी की पहचान हैदर अंसारी (उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- निजाम अंसारी, ग्राम- कुदागा खुर्द, पंचायत- बंधुआ, पोस्ट- सेमरा, थाना- चैनपुर, जिला- पलामू) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में छीने गए पूरे 04 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।  
​न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
​गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।  
​छापामारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल:
​इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल थे:
​पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना (ज्योति लाल रजवार)  
​पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, शहर थाना  
​पु०अ०नि० अनिल यादव  
​शहर थाना रिजर्व गार्ड  
​(नोट: इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने पुलिस की इस त्वरित व सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की है।)