मेदिनीनगर : सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी(डीडीओ) विश्वनाथ दूबे का 80 साल की अवस्था में निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2006 में मध्य विद्यालय मेराल से अवकाश ग्रहण किया था। वह समाज में अपनी सादगी,विद्वता,धार्मिकता व कर्त्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी छवि अजातशत्रु की थी। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया जहां उनके बड़े पुत्र गोपाल दूबे ने मुखाग्नि दी। उनके मंझोले पुत्र शिव कुमार दूबे,छोटे पुत्र गणेश दूबे के साथ नरेन्द्र दूबे,रवीन्द्र दूबे,नंदकिशोर तिवारी,आशीष ओझा व अमरेश पाण्डेय सहित अनेक परिजनों ने अन्त्येष्टि संस्कार में भाग लिया। उनके निधन पर शिक्षक समुदाय में शोक व्याप्त है। शिक्षाविद हरिशंकर मिश्र,सेवानिवृत्त डीडीओ सैयद सफदर नबी,अशोक तिवारी,शारदा देवी,कलावती देवी,सेवानिवृत्त शिक्षक विजय नारायण दूबे,अरुण सिंह,महेश राम,आशा मिश्रा,शिक्षक मनोज मेहता,अरुण तिवारी, विजय कुमार ठाकुर व प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने उनके परलोक गमन को शिक्षा व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।






