BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

​लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ मेदिनीनगर की सड़कों पर उमड़ा भाजपा का भगवा सैलाब



​• शिवाजी मैदान से कचहरी तक गूंजे नारे, पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, सांसद बीडी राम व कई दिग्गज नेता
​• कांग्रेस सत्ता के लिए संवैधानिक संस्थाओं का उड़ा रही मज़ाक, देश को कर रही गुमराह: अर्जुन मुंडा
​• पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सरकार को भी घेरा कहा राज्य में कानून-व्यवस्था ठप्प, माफियाराज और भ्रष्टाचार चरम पर

कमरुद्दीन अंसारी 

पलामू :​मेदिनीनगर भारतीय जनता पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत बुधवार को पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर की सड़कें भगवामय हो गईं। शिवाजी मैदान से शुरू हुई विशाल पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कचहरी परिसर में समाप्त हुई इस पदयात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने केंद्र की विपक्ष नीतियों और राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखे हमले बोले।
​पदयात्रा का नेतृत्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य प्रभारी निवेदिता सिंह और पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने किया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था और पूरे मार्ग में केंद्र सरकार के समर्थन तथा विपक्ष के खिलाफ गूंजते नारों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी।
​'संसद लोकतंत्र का मंदिर, मज़ाक बनाना बर्दाश्त नहीं'
​कचहरी परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। मुंडा ने कहा, "सत्ता पाने की छटपटाहट में कांग्रेस देश की जनता को गुमराह कर रही है। संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, लेकिन 'मॉक पार्लियामेंट' जैसे हथकंडों से इसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। देश अराजक सोच से नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-विश्वास से चलेगा।"
​हेमंत सरकार पर दागे सवाल
​अर्जुन मुंडा ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं, सड़कें जर्जर हैं और माफियागिरी व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
​निवेदिता सिंह (प्रदेश प्रभारी)उन्होंने कहा कि जनादेश से चुनी गई सरकार और संवैधानिक ढांचों पर बेवजह सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करना विपक्ष की हताशा को दर्शाता है।
​विष्णु दयाल राम (सांसद, पलामू) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने करोड़ों लोगों को गरीबी से उबारा है। जब देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब विपक्ष सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय देश में अविश्वास का माहौल बनाने में जुटा है।
​दिग्गजों की रही मौजूदगी
​इस शक्ति प्रदर्शन में डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत जिले भर के विभिन्न मंडलों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।