काजरात नावाडीह दुर्गाबाड़ी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, सूर्या सिंह व मुखिया अनंती देवी ने फीता काट कर किया उद्घाटन
पलामू :हुसैनाबाद प्रखंड के दुर्गाबाड़ी काजरात नावाडीह में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, भाजपा के युवा नेता सूर्या सोनल सिंह, मुखिया अनंती आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोग आते हैं चले जाते हैं, लेकिन जो अच्छा कर्म करता है वही याद रहता है।
भाजपा युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने भी सभी को नवरात्र एवं दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां के लोगों ने नाट्य कला की परम्परा को जीवित रखा है, इसके लिए आयोजनकर्ता दिल से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में काजरात नावाडीह में एक उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें विकास की राजनीति करनी है और हमारा सनातन धर्म हमें जोड़ना सिखाता है।
पुलिस अवर निरीक्षक विजय मेहता ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दी और कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करेंगे और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देंगे।
मुखिया अनंती देवी ने भी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और कमेटी के सदस्यों को सफल आयोजन पर बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमित सिंह ने किया। मौके है पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता सूर्या सोनल सिंह, मुखिया अनंती देवी, पुलिस अवर निरीक्षक विजय मेहता, सेवानिवृत्त शिक्षक शिवनारायण सिंह, पूर्व मुखिया रामलखन यादव, बीगन प्रजापति, विनय पासवान, गुड्डू सिंह, शिवप्रसाद साव, पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमित सिंह, उपाध्यक्ष सतेंद्र मेहता, दीपक प्रजापति, विवेकानंद सिंह, ललन मेहता, सूरज कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






