BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डीसी-एसपी ने बटाने जलाशय योजना का किया निरीक्षण, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर हुई चर्चा




 भू-अर्जन एवं विस्थापितों की समस्याओं की ली जानकारी, ग्रामीणों से संवाद कर स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र संचालन पर किया विचार-विमर्श

पलामू :जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शनिवार को नौडीहा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बटाने जलाशय योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने जलाशय क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय अंचल अधिकारी से योजना से संबंधित विभिन्न भू-अर्जन मामलों की जानकारी ली। साथ ही, परियोजना से प्रभावित विस्थापितों की समस्याओं एवं उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने डैम के बगल से प्रस्तावित सड़क निर्माण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

 *ग्रामीणों के साथ संवाद, बच्चों के बीच बांटी टॉफियां* 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने योजना से प्रभावित समीपवर्ती गांव के ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने टोले में विद्यालय बंद हो जाने की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। उपायुक्त ने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन की संभावनाओं पर भी चर्चा की, ताकि स्थानीय बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण भी किया।

बटाने जलाशय योजना झारखंड एवं बिहार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना है। इसके माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा का विस्तार करने की परिकल्पना की गई है। परियोजना क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान विकास की संभावनाओं, स्थानीय समस्याओं तथा जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, नौडीहा बाजार के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।