उपायुक्त ने संप्रेषण गृह के किशोरों के सभी 11 पैकेट दीप खरीदे
दीपों को वात्सल्य होम के बच्चों को करेंगे भेंट,फोन-पे से किया 1320 रुपये का भुगतान
संप्रेषण गृह,पलामू के विधि विवादित किशोरों द्वारा तैयार मिट्टी के कलात्मक दीपों का शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में स्टॉल लगाया गया। इसका उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने किशोरों द्वारा तैयार सभी 11 पैकेट दीपों का स्वयं क्रय किया। प्रति पैकेट 120 रुपये की दर से कुल 1320 रुपये का भुगतान फोन-पे के माध्यम से किया।डीसी ने क्रय किए गए दीपों को वात्सल्य होम के बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन दीपों से वात्सल्य होम रौशन होगी,इससे सुखद और कुछ नहीं हो सकता है।मौके पर सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता,सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष सहित अन्य उपस्थित रहे।






