राजकीय कृत +2 कल्याण उच्च विद्यालय पांडू में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
पांडू: पलामू जिले के पांडू स्थित राजकीय कृत +2 कल्याण उच्च विद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई।कैंप का उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक,रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चल रहे इस कैंप में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है,जिससे विद्यालय में उपस्थिति भी बढ़ी है।समर कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों को लकड़ी,मिट्टी और कागज से विभिन्न प्रकार के खिलौने एवं कलाकृतियां बनाना सिखाया गया।बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक मॉडल तैयार किए।खासकर नौवीं कक्षा की छात्रा पूजा द्वारा बनाई गई भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमा सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही।शिक्षकों ने उसकी कला की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया।दूसरे दिन बैड बाजा,मास पीटी,कैरम बोर्ड,फुटबॉल,वॉलीबॉल और शतरंज जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण और स्वस्थ भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुए।विद्यार्थियों ने खेलकूद एवं समूह गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कैंप के दौरान बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन सिखाते हुए नियमित योग के लाभों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है,मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल ने कहा कि समर कैंप बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम है।ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी कई शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए





